Darbhanga : मधुबनी निवासी महिला ने फांसी लगाकर कर की आत्महत्या

Edited by SATISH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

एक निजी अस्पताल में देर रात मधुबनी निवासी एक महिला की मौत हो गयी.

विज्ञापन

दरभंगा. एक निजी अस्पताल में देर रात मधुबनी निवासी एक महिला की मौत हो गयी. लहेरियासराय थाना की पुलिस ने विभागीय कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. महिला का नाम मनीषा कुमारी बताया गया है, जो मधुबनी जिले के जयनगर थाना के सिरोहिया गांव की रहने वाली थी. बताया गया है कि दो दिन पहले मनीषा गले में दुपट्टा लगाकर फांसी लगा ली थी. परिजनों ने निकट के अस्पताल में उसे भर्ती कराया था. गंभीर स्थिति देख उसे जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात महिला की मौत हो गयी. बताया जाता है कि महिला का पति बाहर रहता है. दो साल पहले उसकी शादी हुई थी. महिला को एक पुत्र भी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन