पटोरी की वंशावली बनानेवाले राममंत्र चौधरी का 105 वर्ष की आयु में निधन

Updated at : 15 Apr 2024 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News :

पटोरी निवासी पूर्व प्रधानाध्यापक राममंत्र चौधरी का निधन सोमवार की सुबह 105 वर्ष की आयु में हो गया.

विज्ञापन

हनुमाननगर. पटोरी निवासी पूर्व प्रधानाध्यापक राममंत्र चौधरी का निधन सोमवार की सुबह 105 वर्ष की आयु में हो गया. इससे इलाके में शोक की लहर पसर गयी है. उनके अंतिम दर्शन के लिए लोग पहुंचते रहे. बता दें कि अवकाश प्राप्त करने के बाद उन्होंने 10 हजार की आबादी वाले पटोरी की वंशावली बनाकर पुस्तक के रूप में प्रकाशित करायी थी. पत्नी भी शिक्षिका थी. तीन पुत्र, एक पुत्री व नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार वे छोड़ गये. बड़े पुत्र शिक्षक पद से रिटायर हैं. बड़ी बहू उप सरपंच है. मझला पुत्र आयुक्त कार्यालय में कार्यरत है. बीते कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन