ePaper

आठ वर्ष बाद फिर से दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का निगम करेगा संचालन

Updated at : 19 Mar 2025 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
आठ वर्ष बाद फिर से दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का निगम करेगा संचालन

आठ वर्ष बाद फिर से दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का नगर निगम संचालन करेगा. बस स्टैंड संचालन को लेकर मधुबनी सकरी निवासी सोनू कुमार गिरी को दो करोड़ 60 लाख 3500 रुपये में ठीका मिला है.

विज्ञापन

दरभंगा. आठ वर्ष बाद फिर से दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का नगर निगम संचालन करेगा. बस स्टैंड संचालन को लेकर मधुबनी सकरी निवासी सोनू कुमार गिरी को दो करोड़ 60 लाख 3500 रुपये में ठीका मिला है. राजेंद्र मार्केट बट्टी भाग का दो लाख 70 हजार 500 रुपये में ठीका हर्ष कुमार झा को दिया गया है. सुरक्षित जमा राशि के बाद शेष रकम भुगतान करने के लिए दोनों संवेदकों को 48 घंटे की मोहलत देने संबंधित नोटिस भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. बुधवार को निगम सभागार में नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में 12 सैरातों की बंदोवस्ती के लिए खुला आम डाक किया गया. इसमें दिल्ली मोड बस स्टैंड भी शामिल है. सार्वजनिक शौचालयों के लिए एक भी संवेदक ने भाग नहीं लिया है. रामेश्वरी गुदरी बाजार के लिए दो लोगों ने ही रुचि दिखायी. लहेरियासराय बस पडाव के लिए भी दो संवेदक ही पहुंच सके. शिवधारा आमपट्टी, गेहूमी आमपट्टी, कृष्णा पट्टी के लिए किसी संवेदक ने रुचि नहीं दिखाई.

बता दें कि कादिराबाद से दिल्ली मोड बस स्टैंड के स्थानांतरण बाद 16 जनवरी 2018 से इसके संचालन की जिम्मेदारी जिला प्रशासन संभाल रहा था. नगर आयुक्त ने बताया कि निगम अंतर्गत सभी सैरातों की बंदोवस्ती के लिए तीन दिनों का समय निर्धारित है. पहले दिन 12 सैरातों में से दो की बंदोवस्ती हुई है. पर्याप्त संख्या में लोगों की उपस्थिति नहीं रहने के कारण अन्य सैरातों की बंदोवस्ती नहीं हो सकी है. दो दिन अभी और शेष है. इस दौरान उपनगर आयुक्त मो. फिरोज आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन