Darbhanga News: पोल से नीचे लटक रहा था अर्थिंग का तार, करेंट लगने से किशोर की मौत

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: पोल से नीचे लटक रहा था अर्थिंग का तार, करेंट लगने से किशोर की मौत

Darbhanga News:थाना क्षेत्र के फुलवन गांव में रविवार को करेंट लगने से राम उदगार चौपाल के 11 वर्षीय पुत्र राजेश चौपाल की मौत हो गयी.

विज्ञापन

Darbhanga News: मनीगाछी. थाना क्षेत्र के फुलवन गांव में रविवार को करेंट लगने से राम उदगार चौपाल के 11 वर्षीय पुत्र राजेश चौपाल की मौत हो गयी. बताया जाता है कि घरेलू सप्लाई के लिए घर के निकट गाड़े गये पोल से अर्थिंग का तार नीचे लटक रहा था. दिन के लगभग दस बजे घर से निकले किशोर राजेश चौपाल उसकी चपेट में आ गया, जिससे घटना स्ल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना परिजनों ने थाना को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृत किशोर फुलवन गांव स्थित मध्य विद्यालय की पांचवीं कक्षा का छात्र था. इधर राजेश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. बालक की मां समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन