ढाई माह बाद भी चाकूबाजी का मुख्य आरोपित फरार, पीड़ित ने आईजी से लगाई गुहार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा में ढाई माह पहले हुई चाकूबाजी का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है. इससे पीड़ित परिवार दहशत में जी रहा है. पीड़ित ने IG से न्याय की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

Darbhanga News: सदर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर बसैला में हुई चाकूबाजी की घटना के करीब ढाई माह बाद भी मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस लगातार जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिलने से पीड़ित परिवार भय के साये में जी रहा है.

विज्ञापन

पीड़ित ने आईजी से लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित विजय यादव ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), मिथिला प्रक्षेत्र को आवेदन देकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि 28 मई 2026 को वह स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे. इसी दौरान गांव के अमित कुमार और छोटू यादव ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की. विरोध करने पर अमित कुमार ने उनके पेट के पीछे चाकू से हमला कर दिया.

गंभीर रूप से घायल विजय यादव का कई दिनों तक अस्पताल में इलाज चला. इस मामले में सदर थाना कांड संख्या 210/2026 दर्ज है.

गवाहों को प्रभावित करने और दोबारा हमले की आशंका

पीड़ित का आरोप है कि मुख्य आरोपित अब भी खुलेआम घूम रहा है, जिससे परिवार में दहशत का माहौल है. उन्होंने आवेदन में आशंका जताई है कि आरोपित गवाहों को प्रभावित कर सकता है और दोबारा हमला भी कर सकता है.

उन्होंने आईजी से फरार आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने और निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की है.

पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का दिया भरोसा

प्रभारी सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी.

यह भी पढ़ें: एनएच-27 फायरिंग मामले का खुलासा, देसी पिस्तौल के साथ दो आरोपित गिरफ्तार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन