Darbhanga News: चेकिंग प्वाइंट से गायब सअनि को एसएसपी ने किया निलंबित

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: चेकिंग प्वाइंट से गायब सअनि को एसएसपी ने किया निलंबित

Darbhanga News:प्रतिनियुक्ति स्थल से अनुपस्थित पाये जाने पर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने जाले थाना में पदस्थापित सअनि विनय प्रसाद को निलंबित कर दिया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. प्रतिनियुक्ति स्थल से अनुपस्थित पाये जाने पर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने जाले थाना में पदस्थापित सअनि विनय प्रसाद को निलंबित कर दिया है. एसएसपी ने बताया कि विधान सभा चुनाव को देखते हुए सदर एसडीपीओ टू की ओर से लगातार क्षेत्र का भ्रमण किया जा रहा है. इसी क्रम में जाले थाना क्षेत्र के चंदौना में बनाये गये एसएसटी चेकिंग प्वाइंट का निरीक्षण किया गया. वहां प्रतिनियुक्त तीन गृहरक्षक उपस्थित पाया गया. जबकि प्रतिनियुक्त पुलिस अधिकारी सअनि विनय कुमार अनुपस्थित मिले. पूछने पर उपस्थित जवानों ने बताया कि वे ड्यूटी पर नहीं आये हैं. इसके बाद एसडीपीओ की अनुशंसा पर एसएसपी ने सअनि को निलंबित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन