त्योहारों से पहले SSP का बड़ा एक्शन प्लान, लंबित केस, ड्रग्स और चोरी पर सख्त निर्देश

Author Kumar raushan|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
Darbhanga SSP: अपराध पर कसी नकेल, त्योहारों से पहले सख्त...

प्रतीकात्मक तस्वीर

Darbhanga SSP ने जिले में अपराध और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई. उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निपटान, गंभीर अपराधों में तेजी लाने और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने पर जोर दिया.

विज्ञापन

Darbhanga SSP: जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एसएसपी ने शुक्रवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक की. बैठक में सभी पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन करने, गंभीर अपराधों की जांच में तेजी लाने और आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के निर्देश दिए गए.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग

थानावार समीक्षा, गंभीर मामलों पर फोकस

एसएसपी ने नगर पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्षों और शाखा प्रभारियों के साथ बैठक कर थानावार लंबित कांडों, प्रतिवेदित मामलों और उनके निष्पादन की समीक्षा की.

बैठक में हत्या, डकैती, लूट, दहेज हत्या सहित अन्य गंभीर मामलों की प्रगति का आकलन किया गया और अनुसंधान में तेजी लाने पर जोर दिया गया.

त्योहारों से पहले विशेष सतर्कता के निर्देश

आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए.

एसएसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ शांति और सौहार्द बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए.

ड्रग्स, शराब तस्करी और चोरी पर चलेगा अभियान

बैठक में नशीले पदार्थों, ड्रग्स और अवैध नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. साथ ही शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों और शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया.

लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए भी पुलिस अधिकारियों को सक्रिय रहने का निर्देश मिला.

ई-समन, डायल-112 और कोर्ट मामलों पर भी जोर

एसएसपी ने ई-समन, वारंट, इश्तेहार और कुर्की के निष्पादन में तेजी लाने, न्यायालय से प्राप्त परिवाद पत्रों पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने तथा आचरण प्रमाण पत्र के आवेदनों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा.

सड़क दुर्घटना से जुड़े मामलों में आई-रेड और ई-डार पोर्टल पर समय से प्रविष्टि करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि पीड़ितों को समय पर मुआवजा मिल सके.

हर दिन होगी थाना स्तर पर समीक्षा

बैठक में सभी थानाध्यक्षों को सक्रिय अपराधियों का विवरण गुंडा पंजी में अद्यतन रखने, महत्वपूर्ण मामलों के वीडियो ई-साक्ष्य ऐप पर अपलोड करने और डायल-112 पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया गया.

इसके अलावा प्रत्येक थाना में प्रतिदिन सुबह अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कार्यों की निगरानी करने और फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार करते हुए उनकी शिकायतों पर त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


विज्ञापन
Kumar Raushan

लेखक के बारे में

By Kumar Raushan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन