Darbhanga News: 493 लीटर शराब के साथ मुजफ्फरपुर के तस्कर को दबोचा

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: 493 लीटर शराब के साथ मुजफ्फरपुर के तस्कर को दबोचा

Darbhanga News:स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना पर सोमवार की देर शाम सनहपुर से 493 लीटर शराब लदी ऑटो समेत एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

Darbhanga News: सिंहवाड़ा. स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना पर सोमवार की देर शाम सनहपुर से 493 लीटर शराब लदी ऑटो समेत एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. धराये तस्कर की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के करत निवासी विनोद राय के पुत्र टुनटुन कुमार के रूप में हुई. वह ऑटो चालक है. बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली कि सनहपुर गांव के धनराज कुमार, उसके सहयोगी विकास कुमार व अजय कुमार साह बड़ी मात्रा में शराब की खेप डिलेवरी करने वाले हैं. सूचना पर वहां पुलिस पहुंची. देखा कि सनहपुर चौर में एक कच्ची सड़क पर एक ऑटो सुनसान जगह खड़ा है. पुलिस वहां पहुंची व ऑटो चालक को खदेड़ कर पकड़ लिया. वहीं तीन लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले. इसके बाद पुलिस ने विकास व धनराज के घर पर छापेमारी की. इस दौरान शौचालय से भी शराब बरामद की गयी. थानाध्यक्ष वसंत कुमार ने बताया कि ऑटो को जब्त करते हुए धराये तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं फरार तीनों तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन