Darbhanga News: नारी शक्ति मेले में मुंबई, कोलकाता व सूरत से पहुंची स्वरोजगारी महिलाएं

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: नारी शक्ति मेले में मुंबई, कोलकाता व सूरत से पहुंची स्वरोजगारी महिलाएं

Darbhanga News:अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की जिला शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय नारी प्रगति मेला लगाया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की जिला शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय नारी प्रगति मेला लगाया गया. नगर भवन के समीप कृष्ण होटल में इसका उद्घाटन शनिवार को एयर फोर्स की कमांडिग ऑफिसर सेलजा पांडेय ने किया. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करने के उद्येश्य से लगे इस मेले में अन्य शाखाओं की स्वरोजगारी महिलाएं भी सम्मिलित हुई. बता दें कि इसमें विभिन्न सामानों के 22 स्टॉल लगाए गए हैं. इनमें देश के विभिन्न शहरों मुंबई, कोलकाता, सूरत, पटना और मुजफ्फरपुर से आई महिलाओं ने अपना उत्पाद प्रदर्शित किया. मेले में घर की साज-सज्जा वाले कपड़े, गिफ्ट आइटम, बेड शीट्स, ज्वेलरी सहित कई तरह के उपयोगी सामानों की प्रदर्शनी लगायी गयी है. समिति की अध्यक्ष नीलम बजाज व सचिव पिंकी गुप्ता ने बताया कि दो दिवसीय प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक खुली रहेगी. आयोजन का उद्देश्य केवल व्यापार नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अग्रसर करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन