Darbhanga News: सेक्टर पदाधिकारी एवं बीडीओ अपने-अपने क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों का करेंगे भौतिक सत्यापन

Updated at : 13 Aug 2025 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: सेक्टर पदाधिकारी एवं बीडीओ अपने-अपने क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों का करेंगे भौतिक सत्यापन

Darbhanga News:डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में सभी 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 348 सेक्टर पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. प्रेक्षागृह दरभंगा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में सभी 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 348 सेक्टर पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान के पूर्व, मतदान के समय और मतदान के बाद की सभी प्रक्रिया की जानकारी सेक्टर अधिकारियों को बिंदुवार दी. कहा कि निर्वाचन की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण संपादन सुनिश्चित करने में सेक्टर पदाधिकारियों की अहम भूमिका होती है. उनकी सक्रिय भूमिका चुनाव की सफलता में अत्यंत महत्वपूर्ण है. कहा कि सेक्टर पदाधिकारी एवं बीडीओ अपने-अपने क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन करेंगे. सत्यापन के दौरान न्यूनतम मूलभूत सुविधा की जांच की जायेगी. कहा कि जिस मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधा नहीं है, संबंधित बीडीओ एवं बीपीआरओ समन्वय स्थापित कर सुविधा सुनिश्चित करेंगे. सेक्टर पदाधिकारी चुनाव के दौरान अपनाए जाने वाले रूट का सत्यापन करते हुए मैप तैयार करेंगे. रूट मैप इस तरह बनाएं कि 30 मिनट के अंदर मतदान केंद्र पर पहुंचा जाए. एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र पर जाने में कितना समय लग रहा है, कितनी दूरी है, यह सेक्टर पदाधिकारी नोट करेंगे. कहा कि हनुमाननगर बीडीओ ने अच्छा मैप बनाया है. नये मतदान केंद्रों के बारे में लोगों को दी जायेगी जानकारी कहा कि सेक्टर अधिकारी नए मतदान केंद्रों की अधिसूचना के बाद उसका व्यापक प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करेंगे. सेक्टर पदाधिकारी वैसे गांव, बस्ती और मतदाताओं के समूह की पहचान करेंगे, जहां स्वतंत्र मताधिकार प्रभावित होते हैं. संबंधित पदाधिकारी को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने को कहा. एडीइओ सुरेश कुमार ने पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी. प्रशिक्षण में सहायक समाहर्ता के. परीक्षित, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता मनोज कुमार, राकेश कुमार, पीआरडी डीपीआरओ सत्येंद्र प्रसाद, एसडीम सदर विकास कुमार, बिरौल, बेनीपुर के अलावा संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन