रसियारी पुल के पिलर में फंसा पन्नी में लिपटा शव, हाथ-पैर बंधे मिले, 4 दिन पुराना होने की आशंका

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में कमला नदी में पन्नी में लिपटा एक शव मिला. ग्रामीणों ने शव के हाथ-पैर बंधे होने की बात बताई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

दरभंगा: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के रसियारी पुल के नीचे शनिवार सुबह कमला नदी में पन्नी में बंधा एक शव तैरता मिला. शव रसियारी पुल के पिलर में फंसा हुआ था. शव मिलने की सूचना फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी.

विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने नाव के सहारे शव को नदी से बाहर निकाला. मृतक पुरुष की उम्र करीब 45 वर्ष बतायी जा रही है. पुलिस के अनुसार, शव करीब चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है.

हाथ-पैर बंधे होने की ग्रामीणों ने बतायी बात

स्थानीय ग्रामीण मुरारी झा, मिथिलेश पासवान, मनीष कुमार और प्रदीप ठाकुर ने बताया कि शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे. शव को साड़ी और पन्नी से लपेटा गया था. ग्रामीणों ने आशंका जतायी कि व्यक्ति की हत्या कर शव को नदी में फेंका गया होगा, जो बहते हुए पुल के पिलर में फंस गया.

हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है. शव की पहचान भी नहीं हो सकी है.

डीएमसीएच भेजा गया शव

थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक डी-फ्रीजर में सुरक्षित रखा जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें

दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना का ग्रामीण एसपी साक्षी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों की समीक्षा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन