अमृत भारत एक्सप्रेस से गिरकर 32 वर्षीय युवक की मौत, लोहनारोड स्टेशन के पास हादसा

Updated:
विज्ञापन

अमृत भारत एक्सप्रेस (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सकरी-झंझारपुर रेलखंड पर एक दुखद घटना में, अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर 32 वर्षीय सुजीत कुमार राय की मौत हो गई. युवक लोहनारोड स्टेशन के पास ट्रेन से नीचे गिर गया था.

विज्ञापन

दरभंगा: तारडीह के सकतपुर थाना क्षेत्र में सकरी-झंझारपुर रेलखंड स्थित लोहनारोड स्टेशन के समीप शनिवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सकतपुर थाना क्षेत्र के गंगौली कनकपुर गांव निवासी सुजीत कुमार राय (32) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

बताया जाता है कि सुजीत कुमार राय अपने ससुराल घोघरडीहा से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन से घर लौट रहा था. ट्रेन का लोहनारोड स्टेशन पर ठहराव नहीं है. आशंका जतायी जा रही है कि युवक ने स्टेशन पर उतरने का प्रयास किया, इसी दौरान वह ट्रेन से गिर गया.

प्लेटफार्म से 50 मीटर आगे गिरा युवक

हादसे में सुजीत लोहनारोड स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो से करीब 50 मीटर आगे गिर गया. सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

बताया गया कि मृतक युवक गूंगा और कान से बहरा था. घटना की सूचना मिलने के बाद आरपीएफ, जीआरपी और सकतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले में अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें

दरभंगा में सड़क-फुटपाथ अतिक्रमण पर नगर निगम की कार्रवाई, दुकानदारों को जुर्माने की चेतावनी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन