आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, मेंटेनेंस के कारण इन इलाकों में नहीं होगी सप्लाई

Updated:
विज्ञापन

आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, मेंटेनेंस के कारण इन इलाकों में नहीं होगी सप्लाई

कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के सोहरबाघाट पावर सब-स्टेशन में 6 अगस्त को चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक मेंटेनेंस कार्य के कारण विद्युत सप्लाई बंद रहेगी. उपभोक्ताओं से अपने जरूरी काम समय से पहले निपटाने का आग्रह किया गया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के सोहरबाघाट पावर सब-स्टेशन में मेंटेनेंस कार्य के कारण गुरुवार (6 अगस्त) को चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से पहले ही जरूरी काम निपटा लेने की अपील की है.

दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी बिजली

बिजली विभाग के कनीय अभियंता सर्वजीत कुमार ने बताया कि सोहरबाघाट पावर सब-स्टेशन में निर्धारित मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा. इसके चलते दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक इस पावर सब-स्टेशन से संचालित सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी.

सभी फीडरों के उपभोक्ता होंगे प्रभावित

मेंटेनेंस के दौरान सोहरबाघाट पावर सब-स्टेशन से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. विभाग का कहना है कि यह कार्य बिजली व्यवस्था को बेहतर और सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है.

उपभोक्ताओं से की गई अपील

बिजली विभाग ने घरेलू, कृषि, व्यावसायिक और अन्य सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे अपने आवश्यक कार्य निर्धारित समय से पहले ही पूरा कर लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें: बारिश बनी किसानों के लिए वरदान, अब नहीं चलानी पड़ेगी बोरिंग


विज्ञापन
संतोष पोद्दार

लेखक के बारे में

By संतोष पोद्दार

संतोष पोद्दार को पत्रकारिता का 20 वर्षों का लंबा अनुभव है. ये सामाजिक, राजनीतिक, आपराधिक व धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हैं और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन