PM Modi ने दरभंगा एअरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का किया शिलान्यास, 912 करोड़ की लागत से बनेगा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 20 Oct 2024 6:41 PM
PM Modi: सिविल एन्क्लेव बन जाने से यहां यात्री सुविधा में वृद्धि होगी. पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. व्यापार व रोजगार के क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी. इससे दरभंगा सहित पूरे मिथिला का विकास होगा.
PM Modi: उड़ान योजना के तहत शुरू हुआ दरभंगा एअरपोर्ट हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है. यह एअरपोर्ट हर मामले में सफल रहा, जिसके बाद सरकार ने इसके विस्तारीकरण का फैसला लिया. आज पीएम मोदी ने इसी एअरपोर्ट के विस्तारीकरण और विकास को लेकर शुरू होने वाले कामों का शिलान्यास किया. विस्तारीकरण के बाद दरभंगा एअरपोर्ट पर यात्रियों को इंटरनेशनल लेवल की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी.
सीएम नीतीश और संजय झा ऑनलाइन जुड़े
आज दरभंगा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए प्रधानमंत्री मोदी जब शिलान्यास कर रहे थे तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से ऑनलाइन जुड़े हुए थे. उनके अलावा जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा भी कार्यक्रम से ऑनलाइन माध्यम से मौजूद थे. इस कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, जिला के प्रभारी मंत्री मंगल पांडेय आदि मौजूद थे.

912 करोड़ की लागत से बनेगा
पीएम मोदी ने दरभंगा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए जो शिलान्यास किया उसका निर्माण 912 करोड़ रुपए में होगा. सिविल एन्क्लेव के बनने के बाद यात्री को सहूलियत होगी और एक साथ 14 विमान की पार्किंग की जा सकेगी. इसके लिए 78 एकड़ भूमि पहले ही लिया जा चुका है.

टर्मिनल बन जाने से यात्री सुविधाओं में होगा विस्तार
सिविल एन्क्लेव बन जाने से यहां यात्री सुविधा में वृद्धि होगी. पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. व्यापार व रोजगार के क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी. इससे दरभंगा सहित पूरे मिथिला का विकास होगा. विशाल टर्मिनल भवन को एक साल में करीब 43 लाख यात्रियों की आवाजाही के मद्देनजर डिजाइन किया गया है.
संजय झा ने क्या कहा था
संजय झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “आज मिथिला के लिए बहुत ही खुशी का दिन है. दरभंगा एयरपोर्ट के नये टर्मिनल बिल्डिंग का आज माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शिलान्यास किया जा रहा है. दरभंगा एयरपोर्ट के विकास में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शुरू से व्यक्तिगत अभिरुचि रही है. कोरोना काल में भी उन्होंने दरभंगा जाकर एयरपोर्ट पर हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया था. भविष्य में इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाने के लिए भी राज्य सरकार हर तरह से सहयोग के लिए तैयार है. हमलोग प्रयास कर रहे हैं दरभंगा एयरपोर्ट से दूसरी कंपनियों की सेवा भी शुरू हो. हमें विश्वास है, दरभंगा एयरपोर्ट का विकसित स्वरूप आनेवाले समय में पूरे मिथिला के लिए गेम चेंजर साबित होगा.”
इसे भी पढ़ें: जमीन सर्वेक्षण के बीच बड़ा निर्देश जारी, अंचल अधिकारी और कर्मचारी हो जाएं अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










