करीब तीन घंटा लेट से मुंबइ के लिये विमान ने भरी उड़ान

दरभंगा से मुंबई जाने वाली फ्लाइट (एसजी 116) करीब तीन घंटे लेट से यहां से रवाना हुई
दरभंगा. दरभंगा से मुंबई जाने वाली फ्लाइट (एसजी 116) करीब तीन घंटे लेट से यहां से रवाना हुई. विमान अपने नियत समय सुबह 10.50 के बजाय दोपहर करीब 02.20 बजे उड़ान भरी. दिल्ली रूट पर विमानों का परिचालन दो घंटे लेट से हुआ. जहाज दोपहर 03.45 बजे के बजाय शाम 05.43 बजे यहां से टेक ऑफ किया. इस कारण यात्रियों को काफी दिक्कत हुई. लंबे इंतजार के बाद फ्लाइट पहुंचने पर यात्रियों ने राहत महसूस की. दिल्ली जाने वाली एक जोड़ी फ्लाइट लगातार दूसरे दिन कैंसिल रही. इससे इस रूट पर यात्रा की योजना बनाने वाले पैसेंजरों को पटना से टिकट बुक करनी पड़ी. आज दरभंगा से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता व हैदराबाद रूट पर एक- एक जोड़ी जहाज का संचालन किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










