Darbhanga News: मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाएं बहाल करेंगे अधिकारी
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 24 Aug 2025 5:32 PM
Darbhanga News:अलीनगर एवं दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारी को लेकर समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कौशल कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की.
Darbhanga News: दरभंगा. अलीनगर एवं दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारी को लेकर समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कौशल कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें दोनों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी तथा संबंधित थानाध्यक्ष मौजूद रहे. डीएम ने थाना अध्यक्षों से सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण करने काे कहा. उनसे मतदान केंद्रों की संख्या, लोकेशन और शांति व्यवस्था के बाबत जानकारी ली. डीएम ने सहायक निर्वाची पदाधिकारी को भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया. कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करें और स्थानीय लोगों के संपर्क में रहें. सेक्टर पदाधिकारियों से एक- एक मतदान केंद्रों की भौतिक स्थिति, मतदान भवन, मतदान केंद्रों की संख्या, मतदान केंद्रों का मानचित्र, पेयजल, बिजली, रैंप, मतदान केंद्रों तक आने-जाने में समय तथा संपर्क पथों के संबंध में विस्तृत विवरण प्राप्त किया.
उदासीन मतदाताओं से भी कराना है मतदान
बैठक में कहा गया कि 70 से 75 प्रतिशत मतदान कराने के लिए सभी अधिकारी तैयार रहें. जो मतदाता मतदान प्रक्रिया से उदासीन हैं, उन्हें भी लाकर मतदान करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया. सभी 3329 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रहेगी. बाहर से काफी संख्या में मिलिट्री फोर्स आयेंगे. अधिकारियों से कहा गया कि वे इलेक्शन मूड में आ जायें. सभी अधिकारियों को समन्वय बनाकर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार समयबद्ध ढंग से काम करने को कहा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










