Darbhanga News: सुबह 11.30 बजे के बाद डाउनलोडेड चयन-पत्र से होगा नामांकन

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: सुबह 11.30 बजे के बाद डाउनलोडेड चयन-पत्र से होगा नामांकन

Darbhanga News:सुबह 11.30 बजे के बाद डाउनलोडेड चयन-पत्र नामांकन के लिए वैद्य होगा.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र- 2025-29) में तृतीय चरण के तहत आवंटित छात्रों के नामांकन के लिए 22 अगस्त को जारी तृतीय चयन सूची के आधार पर शुक्रवार की सुबह 11.30 बजे तक डाउनलोडेड सभी चयन-पत्र को तकनीकी कारणों से निरस्त कर दिया है. सुबह 11.30 बजे के बाद डाउनलोडेड चयन-पत्र नामांकन के लिए वैद्य होगा. यह सूचना डीएसडब्लू प्रो. अशोक कुमार मेहता ने शुक्रवार को जारी किया है. अभ्यर्थियों से कहा है कि जो छात्र- छात्रा 11.30 बजे से पहले चयनपत्र डाउनलोड कर चुके हैं, वे फिर से चयन-पत्र डाउनलोड कर आवंटित कालेज में नामांकन लें. प्रधानाचार्यों से भी शुक्रवार सुबह 11.30 बजे के बाद डाउनलोडेड चयन-पत्र के आधार पर नामांकन लेने को कहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन