Darbhanga News: दूसरे दिन भी किसी उम्मीदवार ने नहीं किया नामांकन

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: दूसरे दिन भी किसी उम्मीदवार ने नहीं किया नामांकन

Darbhanga News:विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन पर्चा दाखिल करने के लिये अब तक पांच विधानसभा क्षेत्र के 09 प्रत्याशियों ने नाजिर रशीद कटाया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन पर्चा दाखिल करने के लिये अब तक पांच विधानसभा क्षेत्र के 09 प्रत्याशियों ने नाजिर रशीद कटाया है. वैसे दो दिन बीत जाने के बावजूद किसी उम्मीदवार ने नामांकन पर्चा दाखिल नहीं किया है. शनिवार को ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार शोएब अहमद खान एवं निर्दलीय उदय चंद्र चौपाल ने एनआर रशीद कटाया. हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी उषा अकेला, जाले विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजीव ठाकुर एवं मो. प्यारे, बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी मदन सहनी ने नाजिर रशीद कटाया है. विधि व्यवस्था को लेकर जिला निर्वाचन, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी सक्रिय दिखे. रविवार को निर्वाचन कार्यालय खुला रहेगा, परंतु नामांकन पर्चा नहीं भरा जा सकेगा और न ही एनआर कटेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन