बेंता से नवजात का शव बरामद, कूड़ा के ढेर पर रखकर जलाने का प्रयास

Updated:
विज्ञापन

बेंता चौक पर सोमवार की अहले सुबह एक नवजात का शव बरामद किया गया.

विज्ञापन

दरभंगा. बेंता थाना क्षेत्र के बेंता चौक पर सोमवार की अहले सुबह एक नवजात का शव बरामद किया गया. हद तो यह हो गयी कि नवजात के शव का कूड़े के ढेर पर रखकर जलाने का प्रयास किया गया था. हालांकि नवजात का शव पूरी तरह जल नहीं पाया. लोगों की निगाह नवजात के शव पर पड़ी इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. सूचना पर पुलिस की टीम वहां पहुंच गयी. नगर निगम के कर्मियों को बुलाया गया. बता दे कि बेंता में आये दिन इस तरह की घटना सामने आती रहती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में काफी निजी अस्पताल है. वहां इस तरह का अवैध काम होता है. पुलिस प्रशासन की ओर से इस दिशा में सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन