ePaper

Murder In Bihar: प्रसाद लेने गए युवक से मारपीट, घर पर चढ़कर तलवार से काटा, मौत

Updated at : 08 Apr 2025 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
Murder in bihar
सांकेतिक तस्वीर

Murder In Bihar: बिहार के दरभंगा में एक युवक की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई है. हमले में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. विवाद तीन दिन पहले प्रसाद लेने के दौरान शुरू हुआ था. सोमवार की रात विसर्जन कर लौट रहे कुछ युवकों ने मृतक के घर पर चढ़कर तलवार से हमला कर दिया. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Murder In Bihar: बिहार के दरभंगा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रसाद लेने गए युवक की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई. बचाने वाले दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. पूरी घटना दरभंगा जिले के नगर थाना क्षेत्र के लालबाग मुहल्ला की है. मृतक की पहचान अमरनाथ मण्डल के बेटे अभिषेक कुमार के रुप में की गई है. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अभिषेक कुमार को डीएमसीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है.

तीन दिन पहले शुरू हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि चैत्र नवरात्र के प्रसाद को लेकर यह विवाद तीन दिन पहले शुरू हुआ था, जिसमें मृतक के साथ मोहल्ले के कुछ लड़कों ने मारपीट की थी. सोमवार की रात मृतक अपने दरवाजे पर परिजनों के साथ बैठा था. इस दौरान प्रतिमा विसर्जन से लौटने के बाद कुछ लड़कों ने मृतक अभिषेक पर तलवार से हमला कर दिया. मारपीट होता देखकर उसके परिजनों ने युवक को बचाने की कोशिश की तो उनको भी हमलावरों ने तलवार से जख्मी कर दिया.

घर पर चढ़कर तलवार से किया हमला

घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पिता अमरनाथ मंडल ने बताया कि नगर थानाक्षेत्र के लालबाग मोहल्ला में चैत्र नवरात्र के प्रसाद को लेकर हुए विवाद में सोमवार की रात तीन युवकों ने बेटे अभिषेक पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे उसके मौत हो गई है. जबकि, बचाने गए दो लोग जख्मी हो गए हैं. अभिषेक को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. दूसरी तरफ, जख्मी दीपू कुमार और करण कुमार इलाजरत हैं.

प्रसाद लेने गया था मृतक

मृतक अभिषेक के पिता ने आगे बताया कि लालबाग पोस्ट आफिस के पास चैत्र नवरात्रि पर भव्य पूजा का आयोजन किया जाता है. यहां उनका बेटा अभिषेक रामनवमी के दिन (रविवार) प्रसाद लेने गया था, जहां कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया. इसके बाद सोमवार की रात कुछ लोगों ने अभिषेक पर तलवार से हमला कर दिया, जिसमें अभिषेक की मौत हो गई. घटना की पुष्टि करते हुए सदर डीएसपी अमित कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं मामले की जांच कर उचित कार्यवाई के निर्देश नगर थानाध्यक्ष को दिये गये हैं.

ALSO READ: “शुरू होते ही खत्म हो गई राहुल की…”, NDA की महिला युवा सांसद ने राहुल गांधी को जमकर सुनाया

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन