Darbhanga News: सड़क हादसे में मोटगाह के युवक की मौत, दो अन्य जख्मी

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: सड़क हादसे में मोटगाह के युवक की मौत, दो अन्य जख्मी

Darbhanga News:बहेड़ी-बहेड़ा एसएच-88 पर कॉलेज मोड़ के निकट सोमवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

Darbhanga News: बहेड़ी. बहेड़ी-बहेड़ा एसएच-88 पर कॉलेज मोड़ के निकट सोमवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मोटगाह निवासी मो. नईम के 20 वर्षीय पुत्र मो. समीर के रूप में हुई. बताया जाता है कि करीब 11 बजे कॉलेज मोड़ के निकट दो बाइक की आमने-सामने और जोरदार टक्कर हो गयी. इसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि तीसरे युवक को भी हल्की चोटें आयी. घायलों में एक को प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर किया गया, जबकि दूसरे काे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी. डीएमसीएच रेफर किया गया युवक समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के फतेपुर गांव निवासी रामबाबू पासवान का पुत्र रौशन कुमार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन