बहेड़ी बाइपास का विधायक विनय चौधरी ने किया निरीक्षण, चार माह में पूरा होने का दावा

Updated:
विज्ञापन

बहेड़ी बाईपास सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेते बेनीपुर विधायक प्रो विनय कुमार चौधरी व अन्य। | Prabhat Khabar Network

बेनीपुर विधायक विनय कुमार चौधरी ने निर्माणाधीन बहेड़ी बाइपास सड़क का निरीक्षण किया. अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा का ध्यान रखने का निर्देश दिया गया. चार माह में निर्माण पूरा होने का लक्ष्य है, जिससे स्थानीय लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी.

विज्ञापन

Vinay Kumar Chaudhary: निर्माणाधीन बहेड़ी बाइपास सड़क का मंगलवार को बेनीपुर विधायक विनय कुमार चौधरी ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और अभियंताओं से विस्तृत जानकारी ली तथा गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया.

चार माह में पूरा होने का लक्ष्य

निरीक्षण के दौरान अभियंताओं ने विधायक को बताया कि बहेड़ी बाइपास सड़क का निर्माण अगले चार माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है. उन्होंने बताया कि सड़क का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है और केवल एक बड़े पुल का निर्माण शेष है, जिस पर तेजी से काम चल रहा है. पुल का निर्माण पूरा होते ही सड़क पर आवागमन शुरू किया जा सकेगा.

जाम से मिलेगी बड़ी राहत

विधायक विनय कुमार चौधरी ने कहा कि बहेड़ी बाइपास बनने से बहेड़ी क्षेत्र के साथ-साथ उत्तर बिहार के कई जिलों के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि बहेड़ी बाजार में रोज लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और यात्रा अधिक सुगम होगी.

गुणवत्ता से समझौता नहीं करने का निर्देश

विधायक ने निर्माण एजेंसी और विभागीय अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और तय समय के भीतर परियोजना पूरी करने का निर्देश दिया.

कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान विभागीय एसडीओ अखिलेश कुमार, कनीय अभियंता देवा चौधरी, संवेदक सिकंदर कुमार, युवा जदयू जिलाध्यक्ष रामशंकर सिंह, गजेंद्र प्रसाद सिंह, मनीष कुमार, इंद्रलाल देव, राम शंकर मंडर सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: सफाईकर्मियों की हड़ताल के छठे दिन शहर में बढ़े कचरे के ढेर, वैकल्पिक व्यवस्था भी बेअसर


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन