एमकेएस कॉलेज के नेम प्लेट से उर्दू हटाने पर विवाद, कुलपति से कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन

एमकेएस कॉलेज त्रिमुहानी चंदौना का मुख्य द्वार. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जाले. महाकवि कालिदास सूर्यदेव महाविद्यालय (एमकेएस कॉलेज) त्रिमुहान चंदौना के मुख्य द्वार पर लगे नेम प्लेट से उर्दू भाषा में महाविद्यालय का नाम हटाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. उर्दू प्रेमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे बिहार की दूसरी राजकीय भाषा की उपेक्षा बताते हुए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

जाले. महाकवि कालिदास सूर्यदेव महाविद्यालय (एमकेएस कॉलेज) त्रिमुहान चंदौना के मुख्य द्वार पर लगे नेम प्लेट से उर्दू भाषा में महाविद्यालय का नाम हटाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. उर्दू प्रेमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे बिहार की दूसरी राजकीय भाषा की उपेक्षा बताते हुए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव सैयद तनवीर अनवर, इमामुल हक इमाम, नौशाद आलम, शमीम अहमद राइन और एजाज अनवर ने कुलपति से मुलाकात कर बताया कि पहले महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर हिंदी, मैथिली और उर्दू तीनों भाषाओं में नाम अंकित था, लेकिन वर्तमान नेम प्लेट पर केवल हिंदी और मैथिली में महाविद्यालय का नाम एवं पता दर्ज है. शिकायतकर्ताओं ने कहा कि बिहार में उर्दू दूसरी राजकीय भाषा है, इसलिए मुख्य द्वार पर हिंदी और मैथिली के साथ उर्दू में भी महाविद्यालय का नाम अंकित किया जाना चाहिए. उन्होंने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. वहीं, जाले क्षेत्र संख्या-1 के जिला पार्षद फरहत हैदर और समाजसेवी जुलकरनैन ने कॉलेज प्रशासन पर उर्दू भाषा के साथ पक्षपात का आरोप लगाया. उनका कहना है कि नेम प्लेट से उर्दू हटाए जाने से अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों की भावनाएं आहत हुई हैं और उर्दू भाषी छात्रों में निराशा का माहौल है. समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन