LNMU स्नातक नामांकन का दूसरा चरण 24 जुलाई तक, 23 हजार सीटें अब भी रिक्त

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लनामिवि) में स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) के लिए नामांकन का दूसरा चरण 24 जुलाई तक जारी रहेगा. प्रथम सूची से 94,504 छात्रों ने नामांकन कराया है, जिससे लगभग 23 हजार सीटें अभी भी रिक्त हैं.

विज्ञापन

Darbhanga News: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लनामिवि) के अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) में नामांकन का दूसरा चरण 24 जुलाई तक चलेगा. विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर नामांकन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है.

विज्ञापन

LNMU Admission News: प्रथम सूची से 94,504 छात्रों ने कराया नामांकन

डीएसडब्ल्यू प्रो. अशोक कुमार मेहता ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर में कुल 1,19,503 सीटें निर्धारित हैं. प्रथम चयन सूची के आधार पर अब तक 94,504 छात्र-छात्राओं ने संबंधित कॉलेजों में नामांकन करा लिया है. इसके बाद करीब 23 हजार सीटें अब भी रिक्त हैं.

24 जुलाई तक चलेगी दूसरी चरण की प्रक्रिया

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार रिक्त सीटों को भरने के लिए द्वितीय चरण की नामांकन प्रक्रिया संचालित की जा रही है. सभी चयनित अभ्यर्थियों को 24 जुलाई तक हर हाल में संबंधित कॉलेज में नामांकन कराने का निर्देश दिया गया है.

सीटें खाली रहीं तो फिर से होगा आवेदन

डीएसडब्ल्यू ने बताया कि यदि दूसरे चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी पर्याप्त संख्या में सीटें रिक्त रहती हैं, तो विश्वविद्यालय नए सिरे से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने पर विचार करेगा. इससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को नामांकन का अवसर मिल सकेगा.

यह भी पढें:मुजफ्फरपुर के लाल का ब्रिटेन में बजा डंका, कनिष्क नारायण बने यूके के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मंत्री


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन