अलीनगर में रिमझिम बारिश से धान रोपनी ने पकड़ी रफ्तार, किसानों के खिले चेहरे

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक AI तस्वीर

प्रतीकात्मक AI तस्वीर

अलीनगर प्रखंड में हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है, जिससे किसानों को गर्मी से राहत मिली है और धान रोपनी का कार्य तेज हो गया है. हालांकि, किसानों को अच्छी पैदावार के लिए आगे भी बारिश की उम्मीद है.

विज्ञापन

Darbhanga News: अलीनगर प्रखंड क्षेत्र में रविवार को सुबह करीब 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रिमझिम बारिश और बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना हो गया. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे. बारिश के बाद विभिन्न गांवों में धान की रोपनी का कार्य तेज हो गया.

6,839 हेक्टेयर में धान रोपनी का लक्ष्य

कृषि विभाग ने प्रखंड क्षेत्र में 6,839 हेक्टेयर भूमि में धान की रोपनी का लक्ष्य निर्धारित किया है. किसान इस लक्ष्य को पूरा करने में जुटे हैं. स्थानीय किसानों के अनुसार मजदूरों और धान के बिचड़े की कमी के बावजूद अब तक लगभग 75 से 80 प्रतिशत क्षेत्र में धान की रोपनी पूरी हो चुकी है.

पंप सेट के सहारे हो रही खेती

किसानों का कहना है कि पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण कई स्थानों पर पंप सेट के जरिए सिंचाई कर धान की रोपनी करनी पड़ रही है. उनका मानना है कि अच्छी फसल और पौधों की बेहतर वृद्धि के लिए आने वाले दिनों में और अधिक वर्षा की आवश्यकता है.

पैदावार को लेकर बनी हुई है चिंता

बारिश से रोपनी के काम में तेजी जरूर आई है, लेकिन किसान अभी भी अच्छी पैदावार को लेकर चिंतित हैं. उनका कहना है कि यदि समय पर पर्याप्त वर्षा नहीं हुई तो उत्पादन प्रभावित हो सकता है.


विज्ञापन
M.D. Aizuddin Sarim

लेखक के बारे में

By M.D. Aizuddin Sarim

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन