चैतन्य महाप्रभु की अवतार सृजन लीला की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को किया विभोर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jun 2024 11:01 PM

विज्ञापन

चैतन्य लीला और कृष्ण लीला को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है.

विज्ञापन

कमतौल/जाले. रतनपुर स्थित श्री चैतन्य कुटी में श्रीराधावल्लभ लाल जू के 50वें उत्सव और गोस्वामी श्यामसुंदर दासजी के 30वें तिरोधान महोत्सव में निकुंज बिहारी रास मंडल की ओर से प्रस्तुत चैतन्य लीला और कृष्ण लीला को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. वर्षों बाद दो सत्र में होने वाले इस आध्यात्मिक आयोजन से इलाके का माहौल भक्ति रस से पूरी तरह सराबोर हो गया है. सोमवार को प्रातःकालीन सत्र में श्री चैतन्य महाप्रभु के अवतार सृजन लीलाओं की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को विभोर कर दिया. इस दौरान ””””””””हरे राम हरे कृष्ण राम राम हरे हरे”””””””” और ””””””””हरिबोल हरिबोल नामधुन पर श्रद्धालु झूम उठे. गौड़ीय संप्रदाय के जगतगुरु श्रीराधावल्लभ दास के नेतृत्व में वृंदावन के निकुंज बिहारी रास मंडल की ओर से कुटी में आयोजित श्री चैतन्य लीला और कृष्ण लीला का निर्देशन कुंज बिहारी शर्मा कर रहे हैं. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन