लहेरियासराय से पटना का सफर होगा आसान, दो प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी
ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर
लहेरियासराय रेलवे स्टेशन से पटना की यात्रा अब और भी तेज और आसान होने वाली है। रेलवे मंत्रालय ने जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड ट्रेन और जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी दे दी है। इससे हजारों यात्रियों के समय और संसाधन की बचत होगी।
Laheriasarai Railway Station: लहेरियासराय रेलवे स्टेशन से पटना की यात्रा जल्द और सुगम होने वाली है. रेलवे मंत्रालय ने जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड ट्रेन संख्या 94803/94804 और जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस संख्या 13211/13212 के लहेरियासराय स्टेशन पर ठहराव को मंजूरी दे दी है. जल्द ही दोनों ट्रेनों का ठहराव शुरू होने की उम्मीद है.
आपके शहर में
दो प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी
रेलवे मंत्रालय की मंजूरी के बाद जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड ट्रेन और जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस अब लहेरियासराय स्टेशन पर भी रुकेंगी. इससे दरभंगा और आसपास के क्षेत्रों से पटना जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी.
स्थानीय सांसद सह रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डॉ. गोपालजी ठाकुर ने बताया कि उन्होंने 11 और 13 अगस्त को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर लहेरियासराय स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी थी.
हजारों यात्रियों को होगी समय और संसाधन की बचत
सांसद ने कहा कि दोनों ट्रेनों का ठहराव शुरू होने से हजारों यात्रियों को समय और संसाधन की बचत होगी. पटना सहित अन्य शहरों की यात्रा भी पहले की तुलना में आसान हो जाएगी.
लहेरियासराय से पटना आने-जाने वाले यात्रियों के लिए इन दोनों ट्रेनों का ठहराव खास तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
लहेरियासराय को प्रमुख रेलवे केंद्र बनाने की पहल
डॉ. गोपालजी ठाकुर ने कहा कि लहेरियासराय को रेलवे कनेक्टिविटी का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं.
उन्होंने बताया कि जयनगर, सीतामढ़ी और झंझारपुर की ओर से आने वाली दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित अन्य महानगरों की प्रमुख ट्रेनों का लहेरियासराय में ठहराव शुरू कराने के लिए भी पहल जारी है.
दरभंगा और लहेरियासराय स्टेशन के आधुनिकीकरण पर जोर
सांसद ने रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि दरभंगा और लहेरियासराय रेलवे स्टेशनों को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से विकसित करने की दिशा में काम तेजी से चल रहा है.
यह भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए