Darbhanga: कुशेश्वरस्थान से पूजा कर लौट रहे दो भाइयों की बाइक को हाइवा ने मारी टक्कर, एक की मौत

Updated:
विज्ञापन

मौत पर विलाप करते परिजन व जुटे लोग | Prabhat Khabar Network

बेनीपुर में धरौड़ा-दरभंगा पथ पर एक दुखद सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाबा कुशेश्वरनाथ की पूजा कर लौट रहे दो भाइयों की बाइक की हाइवा से आमने-सामने टक्कर हो गई. इस भयानक दुर्घटना में 40 वर्षीय अरुण यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके सगे भाई उमेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

Darbhanga Road Accident: बेनीपुर में धरौड़ा-दरभंगा पथ पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में बाइक चालक अरुण यादव (40) की मौत हो गयी, जबकि उनके सगे भाई उमेश यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों भाई कुशेश्वरस्थान से बाबा कुशेश्वरनाथ की पूजा-अर्चना कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के समीप उनकी बाइक की हाइवा से आमने-सामने टक्कर हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

पूजा कर घर लौट रहे थे दोनों भाई

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सोनकी थाना क्षेत्र के साहिला रसलपुर निवासी अरुण यादव अपने भाई उमेश यादव के साथ कुशेश्वरस्थान गये थे. दोनों ने बाबा कुशेश्वरनाथ की पूजा-अर्चना की और इसके बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे.

धरौड़ा-दरभंगा पथ पर भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रहे हाइवा से टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक अरुण यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

एसएसपी ने रुककर पुलिस को दी सूचना

हादसे के बाद उसी रास्ते से कुशेश्वरस्थान से लौट रहे वरीय आरक्षी अधीक्षक जगुनाथ जलारेडी की नजर दुर्घटना पर पड़ी. उन्होंने मौके पर रुककर बहेड़ा थानाध्यक्ष को घटना की सूचना दी.

सूचना मिलने के बाद बहेड़ा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों घायलों को पुलिस वाहन से अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अरुण यादव को मृत घोषित कर दिया. उमेश यादव का इलाज जारी था.

हाइवा चालक वाहन लेकर फरार

हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है.

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस हादसे की जांच के साथ फरार हाइवा चालक और वाहन की तलाश में जुटी है.

यह भी पढ़ें

Darbhanga News: लहेरियासराय स्टेशन पर जल्द रुकेगी नमो भारत रैपिड ट्रेन और जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी, मिली मंजूरी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन