Darbhanga News: पघारी में एचएम के बंद घर का ताला तोड़ छह लाख कैश सहित लाखों के जेवरात की चोरी

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: पघारी में एचएम के बंद घर का ताला तोड़ छह लाख कैश सहित लाखों के जेवरात की चोरी

Darbhanga News:एचएम सतीश चंद्र चौधरी उर्फ संजय कुमार चौधरी व उनके छोटे भाई राघव कुमार चौधरी के घर का ताला तोड़कर शुक्रवार की रात चोरों ने लाखों के जेवरात, छह लाख नकद समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली.

विज्ञापन

Darbhanga News: बहेड़ी. पघारी निवासी एचएम सतीश चंद्र चौधरी उर्फ संजय कुमार चौधरी व उनके छोटे भाई राघव कुमार चौधरी के घर का ताला तोड़कर शुक्रवार की रात चोरों ने लाखों के जेवरात, छह लाख नकद समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली. सतीश चन्द्र चौधरी सिमरी मध्य विद्यालय में एचएम के पद पर कार्यरत हैं. वे पत्नी के साथ दरभंगा के लक्ष्मीसागर में रहते हैं. छोटा भाई राघव चौधरी भी पत्नी पिंकी देवी के साथ बाहर ही रहते हैं. मां चंचला देवी अयोध्या धाम मास करने गयी हैं. विद्यालय आने के क्रम में एचएम अपने घर की देखरेख कर लिया करते थे. शनिवार को घर देखने गये तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ पाया. सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था. अपना व मां का गोदरेज खुला हुआ देखा. खाली जेवर के डब्बे फेंके हुए थे. उनके घर से लगभग 20 भर सोना व 20 भर चांदी के जेवर चोरों ने उड़ा लिया. छत के रास्ते चोर अंदर गये. दरवाजा तोड़कर अन्दर प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया. पीड़ित एचएम ने घटना की सूचना थाना को दी. जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक रोशन कुमार सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे. एसडीपीओ वासुकीनाथ झा भी पहुंचे. मामले की जांच की. फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायर्ड टीम के द्वारा जांच शुरू कर दी गयी है. इस संबंध में एसडीपीओ झा ने बताया कि घटना का त्वरित उद्भेदन कर चोरों की गिरफ्तारी अविलंब कर ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन