23.10 करोड़ की लागत से सड़क चौड़ीकरण शुरू, जाम और दुर्घटनाओं से मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण को लेकर सफाई करते संवेदक के कर्मीगण

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जाले से जोगियारा होते हुए मकिया तक जाने वाली एसएच-52 संपर्क सड़क का बहुप्रतीक्षित चौड़ीकरण कार्य शुरू हो गया है. ₹23.10 करोड़ की इस योजना से स्थानीय लोगों को जाम और दुर्घटनाओं से राहत मिलने की उम्मीद है. निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने की मांग की गई है.

विज्ञापन

Darbhanga News: जाले से जोगियारा होते हुए मकिया तक जाने वाली एसएच-52 संपर्क सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है. वर्षों से संकीर्ण सड़क के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी, जाम और दुर्घटनाओं की आशंका का सामना करना पड़ रहा था. निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

Jale News: 7.793 किलोमीटर सड़क का होगा चौड़ीकरण

करीब 7.793 किलोमीटर लंबी यह सड़क जाले थाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), एएनएम स्कूल, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय, पशु अस्पताल, कृषि विज्ञान केंद्र तथा जोगियारा रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है. प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहनों का इस सड़क से आवागमन होता है, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी.

वर्षों से उठ रही थी चौड़ीकरण की मांग

स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से सड़क चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी. क्षेत्रीय विधायक जीवेश कुमार के प्रयास से उनके तीसरे कार्यकाल में 23.10 करोड़ रुपये की लागत से सड़क चौड़ीकरण योजना को स्वीकृति मिली. 12 जून को बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह दरभंगा के प्रभारी मंत्री इ. कुमार शैलेन्द्र ने जालेश्वरी स्थान परिसर में आयोजित समारोह में इस योजना का शिलान्यास किया था.

लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की उम्मीद

सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि निर्माण पूरा होने पर यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम होगा. जाम की समस्या में कमी आएगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी काफी हद तक कम होगी. लोगों ने निर्माण कार्य को समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने की मांग भी की है.

यह भी पढ़ें:बेनीपुर में बंद घरों को बना रहे निशाना, तीन घरों में चोरी से फैली दहशत


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन