बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार युवक दोषी करार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Jul 2024 11:57 PM
दुष्कर्म के मामले में मलिकपुर गांव के मुरारी कुमार, रोहन कुमार, सागर कुमार और अशोक कुमार को दोषी
दरभंगा. पाक्सो अधिनियम के विशेष न्यायाधीश प्रोतिमा परिहार की अदालत ने दुष्कर्म के एक मामले में जाले थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव के मुरारी कुमार, रोहन कुमार, सागर कुमार और अशोक कुमार को दोषी करार दिया है. अदालत ने 30 जूलाई 24 को सूनवाई व सजा की अवधि निर्धारण के लिए तिथि निर्धारित की है. अभियोजन पक्ष की ओर से स्पेशल पीपी विजय कुमार पराजित ने बताया कि 24 – 25 अप्रैल को 10 बजे रात में जब पीड़िता अपने नये घर से पुराने घर पर दादी के साथ सोने जा रही थी, तो इसी बीच सभी अभियुक्त उसको पकड़कर गाछी में ले गये तथा दुष्कर्म किया. इसका वीडियो भी बना लिया. अभियुक्तों ने धमकी दी कि कि किसी को बताओगी तो वीडियो वायरल कर देंगे. डर से पीड़िता ने घटना कि जानकारी किसी को नहीं दी. अभियुक्तों द्वारा वीडियो वायरल कर दिया गया. वीडियो वायरल होने कि जानकारी पर जब पीड़िता के माता- पिता ने जब लड़की से पूछताछ की तो सारी घटना बताई. मामले में जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










