Darbhanga News: डीएमसीएच के एनाटॉमी विभाग की 100वीं वर्षगांठ पर चार ���िवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 13 नवंबर से

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: डीएमसीएच के एनाटॉमी विभाग की 100वीं वर्षगांठ पर चार ���िवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 13 नवंबर से

Darbhanga News:दरभंगा मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में राष्ट्रीय सम्मेलन नेटकॉन- 72 की तैयारी जोरों पर है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में राष्ट्रीय सम्मेलन नेटकॉन- 72 की तैयारी जोरों पर है. आयोजन सचिव सह हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ गौड़ी शंकर झा ने बताया कि कॉलेज के एनाटॉमी विभाग की 100वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है. अब तक 500 से अधिक डेलीगेट्स ने पंजीकरण कराया है. बताया कि यह सम्मेलन 13 से 16 नवंबर तक होगा. उद्घाटन 14 नवंबर को बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के वाइस चांसलर प्रो. बिंदे कुमार करेंगे.

होगी यूजी और पीजी स्तरीय क्विज प्रतियोगिता

संयुक्त सचिव डॉ अर्चना गौतम ने बताया कि सम्मेलन में छह वर्कशॉप्स, बीस गेस्ट लेक्चरर, एक सिम्पोजियम, चार पैनल डिस्कशन और मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता होगी. लंदन, मलेशिया और नेपाल से भी डेलीगेट्स भाग लेंगे. डॉ राधिका रमन ने बताया कि पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर यूजी और पीजी क्विज प्रतियोगिता होगी. आइजीआइएमएस पटना के प्रिंसिपल डॉ रंजीत गुहा और जेआइपीएमइआर पांडिचेरी के डॉ योगेश पीजी के क्विज मास्टर होंगे. उत्तराखंड के डॉ महेंद्र पंत, कोलकाता की डॉ. राजश्री और दिल्ली की डॉ शीतल जोशी यूजी क्विज के संचालक होंगे. डॉ सीमा तबस्सुम, डॉ सुबोध कुमार ने कहा कि इतने बड़े स्तर के कार्यक्रम का आयोजन चुनौतीपूर्ण कार्य है, जिसे आपसी सहयोग से संभव किया जा रहा है.

14, 15 व 16 को पोस्टर प्रेजेंटेशन

डॉ केके मिश्रा ने बताया कि 14, 15 और 16 नवंबर को ओरल और पोस्टर प्रेजेंटेशन होगा. डॉ रश्मि कुमारी ने बताया कि 15 नवंबर की रात अक्षरा सिंह नाइट का आयोजन किया जाएगा. मौके पर डॉ नूतन बाला सिंह, विभागाध्यक्ष प्रो. एसके करण, डॉ आमोद कुमार झा, डॉ नायडू, डॉ वैभव करण, डॉ जुगल किशोर, डॉ कुमार प्रणय वर्मा, डॉ सफी अहमद, डॉ तलत अफरोज, डॉ अर्चना प्रकाश, डॉ मनोज कुमार, डॉ अमीर अली, डॉ सुनील कुमार, डॉ कुंदन कुमार, डॉ अविनाश, डॉ पवन, डॉ अभिषेक, डॉ सबा, डॉ राहुल, डॉ राजीव और डॉ अनिल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन