पेयजल संकट वाले स्कूलों की सूची मांगी गई, 10 जुलाई तक देना होगा ब्योरा

प्रतीकात्मक AI तस्वीर
गर्मी के कारण दरभंगा जिले के कई स्कूलों में भूजल स्तर नीचे जाने से पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है. इस कारण मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में कठिनाई हो रही है. विभाग ने 10 जुलाई तक प्रभावित विद्यालयों की सूची मांगी है.
Darbhanga News: राज्य में गर्मी के दौरान कई क्षेत्रों में भूजल स्तर नीचे जाने से विद्यालयों में पेयजल संकट की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय ने दरभंगा जिले से ऐसे विद्यालयों की सूची मांगी है, जहां पेयजल की समस्या के कारण मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में कठिनाई हो रही है.
10 जुलाई तक भेजनी होगी रिपोर्ट
मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्र द्वारा जारी पत्र में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन) को निर्देश दिया गया है कि पेयजल संकट से प्रभावित विद्यालयों की अद्यतन सूची निर्धारित प्रारूप में तैयार कर 10 जुलाई तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए.
निदेशालय ने कहा है कि गर्मी के मौसम में कई क्षेत्रों में जलस्तर नीचे चले जाने के कारण विद्यालयों में मध्याह्न भोजन तैयार करने और बच्चों को पेयजल उपलब्ध कराने में कठिनाई हो रही है.
यह भी पढ़ें: आठ नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में जल्द शुरू होगी पढ़ाई, डीएम ने दिए निर्देश
विद्यालयों से मांगी गई विस्तृत जानकारी
निदेशालय ने निर्देश दिया है कि सूची में जिले का नाम, प्रखंड, पंचायत, विद्यालय का नाम, प्रधानाध्यापक का नाम, मोबाइल नंबर, यू-डायस (UDISE) कोड सहित अन्य आवश्यक विवरण शामिल किए जाएं.
पेयजल व्यवस्था बहाल करने की होगी कार्रवाई
विभाग का कहना है कि सूची समय पर मिलने के बाद प्रभावित विद्यालयों में पेयजल व्यवस्था बहाल कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि किसी भी स्थिति में मध्याह्न भोजन योजना का संचालन प्रभावित न हो और बच्चों को समय पर भोजन एवं पेयजल उपलब्ध कराया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










