दरभंगा में बिजली कटौती पर फिर बढ़ा आक्रोश, DMCH-अर्बन उपकेंद्र से रोटेशन पर मिल रही आपूर्ति

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (ai generated image)

गर्मी और उमस के बीच दरभंगा की बिजली व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द बन गई है. न्यू DMCH 33 KVA लाइन में लगातार ब्रेकडाउन के कारण आधे-आधे घंटे की लोड शेडिंग की जा रही है. इस अव्यवस्था से लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है, जिसके चलते पहले भी सड़क जाम हो चुका है.

विज्ञापन

Darbhanga News: गर्मी और उमस के बीच शहर की बिजली व्यवस्था एक बार फिर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है. न्यू डीएमसीएच 33 केवीए लाइन में लगातार ब्रेकडाउन के कारण डीएमसीएच और अर्बन उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को आधे-आधे घंटे की लोड शेडिंग के बाद बिजली मिल रही है. कभी तार टूटने तो कभी जंफर जलने के कारण आपूर्ति प्रभावित हो रही है.

सुबह से रोटेशन पर चल रही बिजली आपूर्ति

जानकारी के अनुसार, सोमवार को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक दोनों उपकेंद्रों के फीडरों से बिजली आपूर्ति रोटेशन पर चलती रही. इसके बाद दोपहर 3.30 बजे से भी आपूर्ति इसी व्यवस्था के तहत जारी रही.

खबर लिखे जाने तक डीएमसीएच और अर्बन उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति की स्थिति सामान्य नहीं हो सकी थी. आधे-आधे घंटे की लोड शेडिंग के कारण गर्मी और उमस में उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गयी.

न्यू DMCH 33 KV लाइन में लगातार ब्रेकडाउन

बताया गया है कि अर्बन उपकेंद्र के लिए इनकमिंग ओल्ड 33 केवीए डीएमसीएच लाइन पर डीएमसीएच उपकेंद्र का अतिरिक्त भार पड़ रहा है. इसके कारण अर्बन उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में भी निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है.

न्यू डीएमसीएच 33 केवीए लाइन में लगातार तकनीकी खराबी के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित हो रही है. तार टूटने और जंफर जलने जैसी समस्याओं के कारण आपूर्ति को रोटेशन के आधार पर चलाया जा रहा है.

13 अगस्त को भी सड़क जाम कर चुके हैं लोग

बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ताओं में पहले से ही नाराजगी है. गौरतलब है कि 13 अगस्त को लगातार तीन दिनों तक बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने नाका नंबर छह पर सड़क जाम कर विरोध जताया था.

इसके बावजूद बिजली आपूर्ति में लगातार व्यवधान से गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं की परेशानी बनी हुई है.

यह भी पढ़ें

LNMU PAT-2024 के 1756 अभ्यर्थियों के PhD नामांकन को राजभवन ने दी अनुमति


विज्ञापन
संतोष कुमार मंडल

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार मंडल

संतोष कुमार मंडल पिछले कई वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. ये नगर निगम, बिजली विभाग तथा डाक विभाग जैसे नागरिक सरोकार से जुड़े विभागों पर पैनी नजर और मजबूत पकड़ रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन