नए एयरपोर्ट टर्मिनल का डीएम ने किया निरीक्षण, समय पर निर्माण पूरा करने के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

एयरपोर्ट के निर्माणाधीन टर्मिनल का निरीक्षण करते डीएम | Prabhat Khabar Network

दरभंगा एयरपोर्ट के निर्माणाधीन नए टर्मिनल भवन का जिलाधिकारी कौशल कुमार ने मंगलवार को निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और कार्यकारी एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा में परियोजना पूरी करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Darbhanga Airport: जिलाधिकारी कौशल कुमार ने मंगलवार को निर्माणाधीन दरभंगा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कार्यकारी एजेंसी और संबंधित अधिकारियों से अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर परियोजना पूरी करने का निर्देश दिया.

एप्रोच रोड के एलाइनमेंट का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान डीएम ने एयरपोर्ट टर्मिनल भवन के लिए प्रस्तावित अस्थायी एप्रोच रोड के एलाइनमेंट का भी स्थल निरीक्षण किया. उन्होंने अभियंताओं को निर्देश दिया कि एलाइनमेंट इस प्रकार तैयार किया जाए, जिससे मुजफ्फरपुर और पूर्णिया की ओर से आने वाले यात्रियों को राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (एनएच-27) पार नहीं करना पड़े.

उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिल सकेगी.

सर्वेक्षण टीम ने किया तकनीकी परीक्षण

पथ निर्माण विभाग, पटना से आई सर्वेक्षण टीम ने भी मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित एलाइनमेंट का तकनीकी परीक्षण किया. डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और अभियंताओं को आपसी समन्वय के साथ अस्थायी एप्रोच रोड निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया.

कई अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार, जिला प्रशासन के अधिकारी, अभियंतागण तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.


विज्ञापन
राज कुमार रंजन

लेखक के बारे में

By राज कुमार रंजन

राज कुमार रंजन दो दशक से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम कर चुके रंजन प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में गहरी पैठ रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन