Darbhanga News: दिनकर की रचनाओं में होता मानवीय व राष्ट्रीय चेतना का दर्शन

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 23 Sep 2025 6:24 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:जनता कोशी महाविद्यालय के हिंदी विभाग की ओर से मंगलवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. जनता कोशी महाविद्यालय के हिंदी विभाग की ओर से मंगलवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य प्रो. सूर्यनारायण पांडेय ने कहा कि छायावाद के बाद हिंदी कवियों में दिनकर अत्यंत लोकप्रिय रहे. उनके बहुआयामी व्यक्तित्व की भांति ही उनका कृतित्व भी विविधताओं से परिपूर्ण है. विभागाध्यक्ष डॉ राम शेख पंडित ने कहा कि दिनकर की रचनाओं में मानवीय और राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक दायित्व बोध, शोषितों के प्रति सहानुभूति और लोक अनुराग स्पष्ट रूप से दिखाई देता है. एनएसएस पदाधिकारी डॉ शंभु कुमार ने संचालन करते हुए कहा कि दिनकर स्वतंत्रता-पूर्व एक विद्रोही कवि के रूप में स्थापित हुए और स्वतंत्रता के बाद राष्ट्रकवि के नाम से प्रसिद्ध हुए. मौके पर उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ आबिद करीम ने संस्कृति के चार अध्याय का उल्लेख किया. इसके अतिरिक्त डॉ शारदा कुमारी, डॉ प्रियंका, डॉ राधा, डॉ आरती और डॉ अनुजा ने भी विचार रखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन