बहादुरपुर में चोरी की कोशिश नाकाम, परिवार के जागने पर भागा नकाबपोश चोर

Updated:
विज्ञापन
गोविन्दपुर गांव स्थित घटनास्थल पर जानकारी लेते थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार व अन्य लोग | Prabhat Khabar Network

गोविन्दपुर गांव स्थित घटनास्थल पर जानकारी लेते थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार व अन्य लोग | Prabhat Khabar Network

शनिवार देर रात दरभंगा के बहादुरपुर में एक घर में चोरी की कोशिश हुई. परिवार के सदस्यों के जागने और शोर मचाने पर नकाबपोश चोर भाग निकला. इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है.

विज्ञापन

Darbhanga News: बहादुरपुर थाना क्षेत्र की डरहार पंचायत में शनिवार देर रात एक घर में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है. परिवार के सदस्यों के जाग जाने और शोर मचाने पर नकाबपोश व्यक्ति मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

घर में घुसने का आरोप, शोर मचते ही भागा

पीड़ित प्रशांत कुमार चौधरी उर्फ बबलू चौधरी, पिता जयनंदन चौधरी, निवासी गोविंदपुर ने थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि रात करीब 10:45 बजे काले कपड़े और नकाब पहने एक अज्ञात व्यक्ति चोरी की नीयत से उनके घर में घुस आया.

आवेदन के अनुसार, आहट मिलने पर उनकी बेटी ने शोर मचाकर परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया. इसके बाद आरोपित भाग निकला. भागने के दौरान उसने घर में रखी कुर्सी, टेबल, रसोई का सामान सहित अन्य वस्तुओं को अस्त-व्यस्त कर दिया.

लगातार घटनाओं से दहशत में ग्रामीण

स्थानीय लोगों के अनुसार, डरहार पंचायत में हाल के दिनों में चोरी और डकैती की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों, खासकर महिलाओं और बच्चों में भय का माहौल है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी डरहार गांव में चोरी का प्रयास और डकैती की घटनाएं हुई थीं, जिनकी जांच पुलिस कर रही है.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपित की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.


विज्ञापन
Purushottam Kumar Chou

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar Chou

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन