बैंक से 2 लाख निकालकर लौट रहे व्यक्ति से दिनदहाड़े छिनतई , CCTV खंगाल रही पुलिस
सांकेतिक तस्वीर
Darbhanga News: सुपौल बाजार में SBI बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे व्यक्ति से दिनदहाड़े करीब 2 लाख रुपये से भरा बैग पल्सर सवार बदमाशों ने छीन लिया. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश जारी है.
दरभंगा के बिरौल से शंकर सहनी की रिपोर्ट
Darbhanga News: बिरौल अनुमंडल के सुपौल बाजार में सोमवार को दिनदहाड़े छिनतई की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. बिरौल थाना क्षेत्र के कन्हैई गांव निवासी ब्रह्मदेव कुमर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की सुपौल बाजार शाखा से नकद रुपये निकालकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान हाट गाछी के समीप पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनका रुपये से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए.

बैंक से रुपये निकालने के बाद बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार ब्रह्मदेव कुमर ने SBI शाखा से करीब 2 लाख रुपये की निकासी की थी. बैंक से निकलकर जैसे ही वह सुपौल हाट गाछी के पास पहुंचे, पीछे से आए पल्सर सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका बैग छीन लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गए. शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे.
पुलिस पहुंची मौके पर, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही बिरौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि पीड़ित के अनुसार बैग में लगभग 2 लाख रुपये थे. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित द्वारा रास्ते में कुछ राशि खर्च किए जाने की बात सामने आई है, इसलिए वास्तविक राशि का सत्यापन किया जा रहा है.
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के बाजार क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. बदमाशों की पहचान और उनके भागने के रूट का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है.
सुरक्षा बढ़ाने की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाजार और बैंक क्षेत्र में बढ़ती छिनतई की घटनाओं पर चिंता जताई है. लोगों ने बैंक परिसर और प्रमुख बाजारों में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: क्षमता परीक्षा पास शिक्षकों को जुलाई में मिलेगा नियुक्ति पत्र, विभाग ने जारी किया कार्यक्रम
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए