क्षमता परीक्षा पास शिक्षकों को जुलाई में मिलेगा नियुक्ति पत्र, विभाग ने जारी किया कार्यक्रम

Author Minu gupta
Updated:
विज्ञापन
क्षमता परीक्षा पास शिक्षकों को जुलाई में मिलेगा नियुक्ति पत्र, विभाग ने जारी किया कार्यक्रम

Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने तृतीय एवं चतुर्थ क्षमता परीक्षा उत्तीर्ण स्थानीय निकाय शिक्षकों की विशिष्ट शिक्षक नियुक्ति की समय-सारिणी जारी कर दी है. 8 से 10 जुलाई तक नियुक्ति पत्र तैयार होंगे और 20 से 25 जुलाई के बीच शिक्षक विद्यालयों में योगदान देंगे.

विज्ञापन

Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने तृतीय एवं चतुर्थ क्षमता परीक्षा उत्तीर्ण तथा द्वितीय चरण की काउंसिलिंग पूरी कर चुके स्थानीय निकाय शिक्षकों की विशिष्ट शिक्षक के रूप में नियुक्ति एवं पदस्थापन की समय-सारिणी जारी कर दी है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक कुमार निशांत विवेक ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं.

Darbhanga News: 8 से 10 जुलाई तक निकलेगा नियुक्ति पत्र

शिक्षा विभाग के अनुसार जिन शिक्षकों की काउंसिलिंग 18, 19 एवं 26 मई 2026 को पूरी हो चुकी है, उन्हें पहले विशिष्ट शिक्षक के रूप में औपबंधिक नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा. नियुक्ति पत्र का प्रिंट 8 से 10 जुलाई 2026 के बीच सॉफ्टवेयर के माध्यम से निकाला जाएगा, जिस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर होंगे.

वर्तमान विद्यालय में ही होगी पदस्थापना

विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी चयनित शिक्षकों की पदस्थापना फिलहाल उसी विद्यालय में की जाएगी, जहां वे वर्तमान में कार्यरत हैं. नियुक्ति पत्र के बाद विद्यालय पदस्थापन पत्र एवं योगदान प्रपत्र 11 जुलाई से सॉफ्टवेयर पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे.

15 से 18 जुलाई तक मिलेगा नियुक्ति पत्र

जिला स्तर पर 15 से 18 जुलाई के बीच चयनित शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र, विद्यालय पदस्थापन पत्र एवं योगदान प्रपत्र उपलब्ध कराया जाएगा. इसके बाद शिक्षक 20 से 25 जुलाई 2026 के बीच संबंधित विद्यालयों में विशिष्ट शिक्षक के रूप में योगदान देंगे.

योगदान के साथ बदल जाएगी सेवा की स्थिति

शिक्षा विभाग ने कहा है कि विद्यालय में योगदान की तिथि से संबंधित शिक्षक विशिष्ट शिक्षक माने जाएंगे. उसी दिन से वे स्थानीय निकाय शिक्षक के पद से स्वतः विमुक्त हो जाएंगे तथा विशिष्ट शिक्षक के पद के अनुरूप वेतन एवं अन्य सेवा लाभ प्राप्त करने के पात्र होंगे.

समयबद्ध प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर नियुक्ति एवं पदस्थापन की पूरी प्रक्रिया पूरी कराई जाए. किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए.

विज्ञापन
Minu Gupta

लेखक के बारे में

By Minu Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन