दरभंगा एयरपोर्ट से लीची को लगे पंख, मिथिला की खूशबू अब देश के हर कोने तक पहुंच रही

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga Airport Sent to these metros, fragrance of Mithila is reaching every corner of country

Darbhanga Airport (सांकेतिक फोटो)

Darbhanga Airport: मिथिला की खुशबू अब देश के हर कोने तक पहुंच रही है. इसका श्रेय जाता है दरभंगा एयरपोर्ट को… जो ना सिर्फ फल भेज रहा है, बल्कि इस क्षेत्र की आर्थिक समृद्धि को भी ऊंची उड़ान दे रहा है.

विज्ञापन

Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट से मिथिला की लीचियों ने अब नई उड़ान भर ली है. जी हां, दरभंगा हवाई अड्डे से इस साल अब तक रिकॉर्ड 250 टन लीची हवाई परिवहन देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों तक भेजी जा रही है, जो पिछले साल के 120 टन की तुलना में 108 % ज्यादा है. इसी के साथ अब मिथिला की खुशबू देश के हर कोने तक पहुंच रही है.

बाजारों तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका

बता दें कि, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण यानी AAI की एयर कार्गो सेवा ने मिथिला की प्रसिद्ध लीचियों को देशभर के बाजारों तक तेजी से पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है. इससे एक तरफ किसानों और व्यापारियों को ताजा माल समय पर भेजने की सुविधा मिली है, तो वहीं दूसरी ओर स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई रफ्तार मिली है.

क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई उड़ान

इसे लेकर एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया की ओर से पोस्ट शेयर कर बताया गया कि, दरभंगा हवाई अड्डा मिथिला की प्रसिद्ध लिचियों को देशभर में तेजी से पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा है. इस वर्ष अब तक 250 टन लिचियों का हवाई परिवहन किया गया है, जो कि 2024 में हुई 120 टन की तुलना में 108% की वृद्धि है. इससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी एक नई उड़ान मिली है.

इन प्रमुख महानगरों में पहुंचाया गया

किसानों की माने तो, ‘पहले ट्रांसपोर्ट में वक्त और नुकसान दोनों होता था. लेकिन, अब दरभंगा से लीची सीधा फ्लाइट से जा रही है, कमाई भी बढ़ी और मांग भी.’ बता दें कि, राज्य की लीची को देश के प्रमुख महानगरों मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु पहुंचाया गया है. लीची की पहली खेप को मुंबई के लिए रवाना किया गया. जानकारी के मुताबिक, इंडिगो ने कुल 159.2 टन, स्पाइसजेट ने 47 टन और अकासा ने 44.5 टन लीची का परिवहन किया.

Also Read: Bihar Crime: 15 अपराधियों ने बोला धावा और लूट ले गए 10 लाख के गहने, दरवाजा तोड़ने के बाद घर के सदस्यों को…

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन