Darbhanga News: हैंडबॉल, रग्बी, कबड्डी, ताइक्वांडो तथा चेस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 11 Oct 2025 10:03 PM

विज्ञापन

Darbhanga News: खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन पोलो मैदान में हैंडबॉल (बालक एवं बालिका अंडर 14, अंडर 17 एवं अंडर 19), रग्बी, कबड्डी, ताइक्वांडो तथा चेस के मुकाबले हुए.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन के सौजन्य से आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन पोलो मैदान में हैंडबॉल (बालक एवं बालिका अंडर 14, अंडर 17 एवं अंडर 19), रग्बी, कबड्डी, ताइक्वांडो तथा चेस के मुकाबले हुए. इससे पहले आयोजन की शुरुआत जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने नारियल फोड़कर किया. रग्बी (अंडर-14 बालक) में प्रथम स्थान एसडी पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान एवं तृतीय स्थान माउंट लिटरा जी स्कूल ने प्राप्त किया.

चेस प्रतियोगिता (अंडर-14 गर्ल्स) में आर्यभट्ट स्कूल के मनीष यादव प्रथम, आर्यन मिश्रा स्कूल की आकांक्षा शर्मा द्वितीय एवं कैलाश बीडी पब्लिक स्कूल की आरुषी कुमारी तृतीय स्थान पर रहे. टेबल टेनिस (अंडर-17 बालक) में सिंड्रेला इंग्लिश स्कूल के सिद्धांत वत्स विजेता एवं सौरभ कुमार उपविजेता बने. अंडर-17 बालिका वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल की वैष्णवी कुमारी प्रथम, विकास भारती पब्लिक स्कूल की खुशी कुमारी द्वितीय एवं डीएवी पब्लिक स्कूल की खुशबू कुमारी तृतीय स्थान पर रही. टेबल टेनिस अंडर-19 बालक वर्ग में मैडोना इंग्लिश स्कूल के श्लोक चौधरी प्रथम, एमएलए एकेडमी के प्रिंस पासवान द्वितीय एवं प्रेम कुमार तृतीय स्थान पर रहे.

प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला- परिमल

पुरस्कार वितरण समारोह में जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने कहा कि “खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का प्रतीक है. विद्यालय स्तर पर आयोजित ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है. कहा कि विद्यालय स्तर से ही प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें आगे बढ़ाना उद्देश्य है. मंच संचालन रविंद्र कुमार सिंह एवं केशव चौधरी ने किया.

आज होंगे छह खेल मुकाबले

तीसरे दिन 12 को कराटे, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, वुशु, वॉलीबॉल तथा फुटबॉल बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले होंगे. प्रतियोगिता 13 अक्तूबर तक होगी. आयोजन को सफल बनाने में कुमार अनुराग, कंचन कुमारी, ज्योति कुमारी, सुप्रभा, जीनत आरा, आशीष कुमार, मिथिलेश कुमार, यशपाल कुमार, अरुण ठाकुर, साकेत कुमार, प्रिंस कुमार, प्रकाश कश्यप आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन