एक दो स्थानों पर अच्छी वर्षा की संभावना

7 जुलाई तक के मौसम पूर्वानुमान में अगले 24 घंटे तक मानसून की सक्रियता के कारण मुजफ्फरपुर, पूर्वी तथा पश्चिमी चंपारण के जिलों के कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा हो सकती है
दरभंगा. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के 17 जुलाई तक के मौसम पूर्वानुमान में अगले 24 घंटे तक मानसून की सक्रियता के कारण मुजफ्फरपुर, पूर्वी तथा पश्चिमी चंपारण के जिलों के कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा हो सकती है. बांकी जिलों में एक दो स्थानों पर अच्छी वर्षा की संभावना है. 13 जुलाई के बाद वर्षा की संभावना में कमी आ सकती है. इसके कारण ज्यादातर स्थानों पर मौसम शुष्क रह सकता है. हालांकि स्थानीय स्तर पर कुछ स्थानों में हल्की वर्षा हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 36 एवं न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. पूर्वानुमानित अवधि में हॉस्टल 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










