Darbhanga News: कोशी नदी से मिली लापता युवक की लाश, परिजनों में मचा कोहराम

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 23 Sep 2025 6:29 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:बीती शाम से लापता युवक का शव कोशी नदी में मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी. बीती शाम से लापता युवक का शव कोशी नदी में मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मालूम हो कि उसरी पंचायत के उसरी निवासी गांगो मुखिया के 45 वर्षीय पुत्र उमेश मुखिया का शव मंगलवार की सुबह कोशी नदी से बरामद किया गया. पीड़ित परिजनों ने बताया कि उमेश सोमवार की शाम से ही घर से लापता था. गांव सहित आसपास के गांवों में भी उसकी खोजबीन की गयी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका. मंगलवार की सुबह गांव के बनारसी मुखिया तथा प्रमोद सदा पश्चिम नदी किनारे फसल देखने गये तो नदी किनारे उमेश के मोबाइल की घंटी बज रही थी. चप्पल तथा कपड़ा रखा था. बनारसी व प्रमोद ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीण नदी की ओर दौड़े. नदी में खोजने पर कुछ ही दूरी पर उमेश का शव मिला. शव बाहर निकाला गया. लोगों की सूचना पर स्थानीय पुलिस वहां पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. इधर उमेश की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया है. मृतक को दो बेटा और दो बेटी है. पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर देर शाम दाह-संस्कार किया जाएगा. दुर्गा पूजा को लेकर उमंग पर मातमी चादर पसर गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन