भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष पर स्वास्थ्य कर्मी ने किया हमला, प्राथमिक दर्ज

Updated:
विज्ञापन

थाना का फाईल फ़ोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष रंजीत मिश्रा पर 15 अगस्त की शाम उनके आवास पर जानलेवा हमले का प्रयास किया गया. आरोप है कि सीएचसी घनश्यामपुर के डाटा ऑपरेटर ने घर में घुसकर मारपीट की. अध्यक्ष ने FIR दर्ज कराते हुए सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी को हमले का कारण बताया है.

विज्ञापन

BJP Nagar President Attack: थाना क्षेत्र के नगर पंचायत घनश्यामपुर स्थित पाली में भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष रंजीत मिश्रा पर 15 अगस्त की देर शाम उनके आवास पर कथित जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर अध्यक्ष ने घनश्यामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें सीएचसी घनश्यामपुर के डाटा ऑपरेटर सुनील झा पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है.

विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट का आरोप

प्राथमिकी के लिए दिये आवेदन के अनुसार, घटना 15 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे की है. रंजीत मिश्रा का आरोप है कि सीएचसी के डाटा ऑपरेटर सुनील झा उनके घर में घुस आये और उनके साथ मारपीट की.

भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष ने घटना के पीछे प्रतिशोध की आशंका जतायी है. उनका कहना है कि उन्होंने 13 अगस्त को सीएचसी की विधि-व्यवस्था से संबंधित जानकारी मांगते हुए सिविल सर्जन से सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन किया था. आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर उनके साथ मारपीट की गयी.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

घटना की शिकायत मिलने के बाद घनश्यामपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के दौरान घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जायेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन