दरभंगा में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, मां गंभीर, बेटे की मौत

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

दरभंगा के बिशनपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया। हादसे में बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर है।

विज्ञापन

Darbhanga News: बिशनपुर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी पब्लिक स्कूल के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया. इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गयी, जबकि उसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है.

समस्तीपुर से लौटते समय हुआ हादसा

मृतक की पहचान फेकला थाना क्षेत्र के प्रेम जीवड़ गांव निवासी सत्तो ठाकुर के करीब 32 वर्षीय पुत्र बैजु कुमार ठाकुर के रूप में हुई है. बताया जाता है कि बैजु कुमार ठाकुर अपनी मां के साथ किसी काम से समस्तीपुर गये थे. शुक्रवार को दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे.

इसी दौरान बिशनपुर थाना क्षेत्र में निजी पब्लिक स्कूल के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद बाइक सवार मां-बेटे सड़क पर गिर गये और गंभीर रूप से घायल हो गये.

डीएमसीएच में इलाज के दौरान बेटे की मौत

स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल डीएमसीएच पहुंचाया. अस्पताल में इलाज के दौरान बैजु कुमार ठाकुर ने दम तोड़ दिया. वहीं उनकी मां का इलाज जारी है. चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

परिवार में मचा कोहराम

बैजु कुमार ठाकुर की मौत की सूचना मिलते ही परिजन डीएमसीएच पहुंच गये. बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. दुर्घटना में शामिल पिकअप और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटायी जा रही है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.


विज्ञापन
Kumar Raushan

लेखक के बारे में

By Kumar Raushan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन