दरभंगा से लौट रहा था युवक, बाइक सवार बदमाशों ने कनपटी पर पिस्टल सटाकर लूट लिया

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिरौल के नट बाबा मोड़ के पास सोमवार शाम एक युवक से बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की. युवक की कनपटी पर पिस्टल सटाकर सोने की चेन और नकदी छीन ली गई. इस घटना से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता है.

विज्ञापन

Darbhanga: बिरौल के सुपौल-बेनीपुर मुख्य पथ पर नट बाबा मोड़ के समीप अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है. सोमवार शाम विशनपुर-सिसौनी के बीच नट बाबा मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार युवक से हथियार के बल पर लूटपाट की. पीड़ित कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के नदियामी गांव निवासी राधेश्याम सिंह के पुत्र आदिल कुमार सिंह ने बिरौल थाने में लिखित शिकायत की है.

विज्ञापन

ओवरटेक कर स्कूटी सवार को रोका

आवेदन में बताया गया है कि आदिल कुमार सिंह सोमवार शाम करीब पांच बजे स्कूटी से दरभंगा से अपने गांव लौट रहे थे. नट बाबा मोड़ के पास पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया.

कनपटी पर पिस्टल सटाकर लूटने का आरोप

आरोप है कि बदमाशों ने आदिल कुमार सिंह की कनपटी पर पिस्टल सटा दी और गले से 20 ग्राम की सोने की चेन तथा जेब में रखा एक हजार रुपये नकद लूट लिया. वारदात के बाद दोनों बदमाश सुपौल बाजार की तरफ भाग निकले.

पीड़ित ने मामले को लेकर बिरौल थाने में लिखित शिकायत दी है. घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता है.

बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि से सरकारी मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका.

यह भी पढ़ें

Benipur Theft Case: घर में चोरी का खुलासा, Redmi मोबाइल-सैमसंग टैब बरामद; दो आरोपित गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन