तेज रफ्तार बाइक अचानक नहर में गिरी, युवक गंभीर रूप से घायल, डीएमसीएच रेफर
अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत जख्मी युवक | Prabhat Khabar Network
बहेड़ा थाना क्षेत्र में एक बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया.
Darbhanga: बहेड़ा थाना क्षेत्र के कोठबन्ना के समीप मोड़ पर सोमवार को बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गयी. हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान थाना क्षेत्र के घोंघिया निवासी नथुनी राम के 45 वर्षीय पुत्र छेदी राम के रूप में हुई है.
तेज रफ्तार में जा रहा था युवक
बताया जाता है कि युवक नेहरा थाना क्षेत्र से अपनी बाइक से तेज रफ्तार में रामनगर धुसी की ओर जा रहा था. इसी दौरान कोठबन्ना के पास बेतरनी नहर के समीप बाइक अनियंत्रित हो गयी और बाइक समेत नहर में गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
पुलिस ने नहर से निकालकर अस्पताल पहुंचाया
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बहेड़ा थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर अवस्था में युवक को नहर से बाहर निकाला. इसके बाद उसे अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपुर में भर्ती कराया गया.
अस्पताल में डॉक्टर ने घायल का प्राथमिक उपचार किया. गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया.
यह भी पढ़ें
LNMU UG Admission 2026: 20,367 छात्रों का चयन, 16 सितंबर तक मेरिट स्पॉट एडमिशन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए