दरभंगा राज की महारानी कामसुंदरी देवी के अंतिम संस्कार से पहले हंगामा, शव को लेकर दो रिश्तेदारों में जमकर हुई मारपीट

Updated:
विज्ञापन
दरभंगा राज की महारानी के शव को लेकर दो रिश्तेदारों में मारपीट

Bihar News: दरभंगा राज की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी के अंतिम संस्कार से पहले बड़ा हंगामा हो गया. शव को लेकर दो रिश्तेदारों के बीच मारपीट हुई. जिसे पुलिस ने किसी तरह शांत कराया.

विज्ञापन

Bihar News: दरभंगा राज परिवार की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी के अंतिम संस्कार से पहले बड़ा हंगामा हो गया. कल्याणी निवास परिसर में शव को कब्जे में लेने को लेकर दो रिश्तेदार आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया. मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को संभाला.

महारानी के मायके से जुड़े हैं दोनों पक्ष

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्ष महारानी के मायके से जुड़े बताए जा रहे हैं. बताया जाता है कि कामेश्वर धार्मिक ट्रस्ट के प्रबंधक उदयनाथ झा के पुत्र और महारानी के अन्य परिजनों के बीच विवाद शुरू हुआ. बहस इतनी बढ़ गई कि पुलिस की मौजूदगी में कई बार मारपीट हुई. हालात तनावपूर्ण हो गए.

घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया. पूरे परिसर में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया. किसी बड़ी अनहोनी से बचने के लिए सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है.

लंबे समय से बीमार चल रही थीं कामसुंदरी देवी

दरभंगा राज परिवार की आखिरी महारानी कामसुंदरी देवी का सोमवार को निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं. 96 वर्ष की उम्र में उन्होंने दरभंगा स्थित कल्याणी निवास में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे मिथिला क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी.

महारानी के निधन को राज परिवार ने अपूरणीय क्षति बताया है. अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग कल्याणी निवास पहुंचे हैं. इसी दौरान शव को लेकर विवाद की स्थिति बन गई.

श्यामा माई मंदिर परिसर में किया जा रहा अंतिम संस्कार

प्रशासन ने हालात को देखते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया. वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. स्थिति पर लगातार नजर रखी गई. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया. उसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की गई. महारानी का अंतिम संस्कार श्यामा माई मंदिर परिसर में पारंपरिक विधि-विधान से किया जा रहा है. धार्मिक रस्में पूरी की जा रही हैं.

प्रशासन की ओर से मंदिर और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील माहौल को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है. शाही परंपरा और सम्मान के बीच हुए इस विवाद ने सभी को हैरान कर दिया है. पूरे मिथिला में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है.

Also Read: 600 KG सोना दान करने वाली महारानी नहीं रहीं, दरभंगा राज परिवार ने क्या-क्या किया था दान? पढ़िए त्याग और विरासत की पूरी कहानी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन