Darbhanga News: लोकतंत्र के महापर्व में सभी मतदाता निभाएं सक्रिय भागीदारी- डीएम

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 11 Oct 2025 10:34 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कौशल कुमार के नेतृत्व में जीविका द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कौशल कुमार के नेतृत्व में जीविका द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. शनिवार को घनश्यामपुर प्रखंड के तिरंगा जीविका संकुल संघ में आयोजित कार्यक्रम में डीएम कौशल कुमार, सहायक समाहर्ता के. परीक्षित, डीपीएम डॉ ऋचा गार्गी ने भाग लेकर जीविका दीदियों का मनोबल बढ़ाया. डीएम ने कहा कि जीविका दीदियां समाज में जागरूकता फैलाने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है. चाहे स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण हो या मतदाता जागरूकता अभियान जैसी सामाजिक पहल, जीविका दीदियां हमेशा अग्रणी रही है. डीएम ने मतदान के महत्व पर जोर देते हुए सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी की अपील की.

डीएम ने कहा कि हर वोट कीमती है. यह न केवल हमारे अधिकार का प्रतीक है, बल्कि जिम्मेदार नागरिक होने का भी परिचय देता है. प्रत्येक मतदाता को स्वयं मतदान करने के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों को भी वोट देने के लिए प्रेरित करना है. पड़ोसी व परिचितों को भी मतदान के लिए जागरूक करना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग मताधिकार का प्रयोग कर सके. सहायक समाहर्ता के. परीक्षित ने कहा कि जीविका दीदियां न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि अब वे सामाजिक परिवर्तन की वाहक भी बन चुकी है.

जीविका दीदी पेश कर रही जागरूकता की मिसाल- डॉ ऋचा

डॉ ऋचा गार्गी ने कहा कि हर दीदी अपने परिवार और समाज में जागरूकता की मिसाल पेश कर रही है. उनके प्रयासों से गांव-गांव में मतदान को लेकर सकारात्मक माहौल बन रहा है. जीविका दीदियां विशेष रूप से उन क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान चला रही है, जहां पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम था. सुनिश्चित की जा रही है कि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित नहीं रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन