बारिश के कारण मुंबई रूट पर विमानों का ठप रहा आवागमन

Updated at : 09 May 2024 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News :

दरभंगा एयरपोर्ट से गुरुवार को मुंबई रूट पर विमान सेवा ठप रही. इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई.

विज्ञापन

दरभंगा. दरभंगा एयरपोर्ट से गुरुवार को मुंबई रूट पर विमान सेवा ठप रही. इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई. बताया जाता है कि बारिश के कारण ऐसा हुआ. दरभंगा से शेड्यूल के मुताबिक रोजाना सुबह करीब 10.50 बजे मुंबई के लिये उड़ान सेवा है. आज विपरीत परिस्थिति के कारण मुंबइ से विमान नहीं आया. बताया गया कि यहां कम दृश्यता होने के कारण विमान ने मुंबइ से उड़ान नहीं भरी. इस कारण यहां से भी मुंबई की उड़ान नहीं हो सकी. मुंबई जाने वाले यात्रियों को फिर से प्लान बनानी पड़ी. आकस्मिक स्थिति वाले यात्रियों को पटना जाना पड़ा. दिल्ली के लिये दो जोड़ी विमानों की आवाजाही हुई. इसके अलावा कोलकाता व हैदराबाद के लिये विमान सेवा संचालित की गयी. जानकारी के अनुसार आज कुल आठ फ्लाइट में 1026 यात्रियों ने सफर किये. आठ मई को कुल 10 विमानों में 1449 पैसेंजर ने यात्रा की. सामान्य दिनों में यहां से यात्रा करने वाले यात्रियों की औसत संख्या 1500 के आसपास रहती है. सबसे अधिक यात्री दिल्ली रूट पर हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन